
दही खाना हमारे सेहत हे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | आज के समय मे हर घर मे दही का होना आम बात है | दही मे काफी पोषक तत्व होते है | रोज़ दही खाने से आप केवल तरोताजा ही नही बल्कि इससे आपका पाचन तंत्र ठीक भी रहता है | पाचन तंत्र ठीक होने से पेट की समस्या दूर रहती है | ब्लड प्रैशर, ऑस्टियोपोरोसिस, पेट, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है | दही मे प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। खाने के साथ दही खाने और और भी कई फायदे है जैसे खाने का स्वाद बढ़ता है, पाचन शक्ति मजबूत होती है | आप अगर दही मे चीनी या गुड़ डालकर खाते है, तो इससे आपकी बॉडी से टॉक्सिक यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं।
दही खाने के कुछ फायदे इस प्रकार है :-
हाई ब्लड प्रेशर:
अगर आप हाइ ब्लड के शिकार है तो दही खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है |
मुंह के छालों छुटकारा:
अगर आपके मुह मे छाले हो गए है तो दही को दिन मे 2-3 बार लगाने से छालों की समस्या मे राहत मिलती है |
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है:
दही को बालो और त्वचा पर लगाना काफी फायदेमंद होता है | बालो को डेड्रफ से बचाने दही का इस्तेमाल बहुत ही लाभकारी है | इसके लिए दही को बालो मे लगाने के आधे घंटे बाद धो लेने से डेंड्रफ कम करने मे काफी सहायक है |